शहर में तत्काल रुका यूजर चार्ज कलेक्शन

हेरफेर करनेवालों के नाम उजागर करने की जिद पर अड़े नगर प्रबंधक की गाड़ी के इस्तेमाल को लेकर भी मामला गरमाया देवघर : नगर निगम के संपूर्ण बोर्ड की बैठक में यूजर चार्ज वसूली पर तत्काल रोक लगाने का निर्णय लिया गया है. मेयर रीता राज खवाड़े की अध्यक्षता में गुरुवार को निगम सभागार में […]

हेरफेर करनेवालों के नाम उजागर करने की जिद पर अड़े
नगर प्रबंधक की गाड़ी के इस्तेमाल को लेकर भी मामला गरमाया
देवघर : नगर निगम के संपूर्ण बोर्ड की बैठक में यूजर चार्ज वसूली पर तत्काल रोक लगाने का निर्णय लिया गया है. मेयर रीता राज खवाड़े की अध्यक्षता में गुरुवार को निगम सभागार में आयोजित संपूर्ण बोर्ड की बैठक यह निर्णय लिया गया.
बोर्ड की बैठक हंगामेदार रही. इसकी शुरुआत प्रोसीडिंग में हेरफेर के आरोप से हुई. पार्षद आशीष झा उर्फ कन्हैया, शैलजा देवी व शुभलक्ष्मी देवी ने सामूहिक रूप से विरोध जताया. हेरफेर करनेवालों के नाम उजागर करने की जिद्द पर अड़े रहे. इस पर मेयर रीता राज ने शांत कराने की कोशिश की. बावजूद शांत नहीं हुए. अंत में सीइओ संजय कुमार सिंह के माफी मांगने व आगे से ख्याल रखने के आश्वासन के बाद बैठक की कार्यवाही शुरू हुई. बोर्ड की बैठक में डिप्टी मेयर नीतू देवी ने कहा कि नन सलेबुल जमीन में पर्चाधारी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है. बिना पर्चाधारी गरीब लोगों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभ दिया जाय. इसके लिए सरकार से पत्राचार किया जाय. वहीं पार्षद रीता चौरसिया ने क्षेत्र के वार्ड पार्षद के अनुशंसा पर ही आवास योजना देने की बात की.
बैठक में ये प्रस्ताव हुए पारित
पेयजलापूर्ति हेतु पाइप लाइन का विस्तारी
बसुआडीह, नवाडीह सम्प अजय नदी, डाबर ग्राम पुलिस लाइन आदि स्थलों में उच्च प्रवाही नलकूप का होगा अधिष्ठापन
नगर निगम के सभी 44 गांवों में एनजेएस नयी दिल्ली के माध्यम से घर-घर पेयजलापूर्ति के लिये बनेगा डीपीआर
नवाडीह के अजय नदी में गर्मी के पूर्व गैलरी निर्माण, मोटर पंप के केबल वायर तार बदलाव एवं पंप मरम्मत एवं फ्लूसिंग का कार्य कराने पर लगी मुहर
यूजर चार्ज की वसूली पर लगी रोक
नगर विकास एवं आवास विभाग से स्पेशल विद्युत के लिए एक करोड़ दस लाख रुपये की मांग हेतु अधियाचना भेजना
प्रत्येक वार्ड में दो-दो हाइमास्ट लाइट लगाना
निगम क्षेत्र में 500 विद्युत पोल अधिष्ठापन एवं क्रय पर विचार
प्रत्येक वार्ड उपसमिति के माध्यम से संचालन हेतु स्वीकृति
सत्संग गेट से बैद्यनाथपुर चौक तक फ्लाइ ओवर ब्रिज निर्माण
स्वच्छता सर्वेक्षण पूरा करने के लिए डस्टबीन की कमी दूर करने
पीपी प्लास्टिक पर छूट रहेगी, शेष पर कड़ाई
पीडब्ल्यूडी के मेहनती कर्मियों से लेगा निगम काम
सभी पार्षदों से 14वीं वित्त आयोग भेजने के लिए दो-दो बड़ी योजना देने
कई बाहरी लोग भी हुए शामिल
निगम बोर्ड की बैठक में आधा दर्जन से अधिक बाहरी लोग कुर्सी पर जमे रहे. वह पार्षद नहीं थे. फिर भी बोर्ड की बैठक में शिरकत की. इसमें बमबम झा, देवता पांडेय, मंटू नरौने, गुड्डू बंका, विनायक सिन्हा, मुन्ना झा आदि हैं.
अब वार्ड समिति लगायेगी चापाकल
गरमी माह में पानी की किल्लत नहीं होगी. इसके लिए हर वार्ड में पांच-पांच चापाकल लगाया जायेगा. यह वार्ड समिति के माध्यम से लगेगा.
अधीक्षण व कार्यपालक अभियंता नदारद
बोर्ड की बैठक में विकास से संबंधित बातों की जानकारी देने के लिए अधीक्षण अभियंता रमेश झा व कार्यपालक अभियंता इंद्रेश शुक्ला उपलब्ध नहीं थे. इससे पार्षदों ने नाराजगी जतायी. सीइओ ने अगली बैठक में हर अधिकारी रहने का आश्वासन दिया.
प्रबंधक को गाड़ी देने का भी मुद्दा उठा
वहीं दूसरे के वार्ड में अन्य पार्षदों के हस्तक्षेप का भी विरोध किया. पार्षद मृत्युंजय राउत ने नगर प्रबंधक की गाड़ी देने पर सवाल किया. किसकी अनुमति से गाड़ी उपलब्ध करायी गयी है. उसका तेल का खर्च कौन उठा रहा है ? वहीं नाराज पार्षदों ने गत बैठक की संपुष्टि नहीं होने दी. बैठक में सीइओ संजय कुमार सिंह, सभी सिटी मैनेजर सहित अधिकांश पार्षद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >