आवास का लक्ष्य पूरा नहीं हो तो मुखिया व सचिव होंगे जिम्मेवार

रामगढ़ : प्रधानमंत्री आवास योजना 2017-18 में छूटे लाभुकाें का रजिस्ट्रेशन जारी है.कुल स्वीकृत आवास 1800 है. वहीं बीडीओ साइमन मरांडी ने सभी पंचायतों के मुखिया ओर पंचायत सेवकों को सूचना जारी कर निर्देश दिया गया कि जिन पंचायतों में पीएम आवास का लक्ष्य दिया गया. उसे पूरा करें. वही बीडीओ ने यह भी बताया […]

रामगढ़ : प्रधानमंत्री आवास योजना 2017-18 में छूटे लाभुकाें का रजिस्ट्रेशन जारी है.कुल स्वीकृत आवास 1800 है. वहीं बीडीओ साइमन मरांडी ने सभी पंचायतों के मुखिया ओर पंचायत सेवकों को सूचना जारी कर निर्देश दिया गया कि जिन पंचायतों में पीएम आवास का लक्ष्य दिया गया. उसे पूरा करें. वही बीडीओ ने यह भी बताया की जो पंचायत अपना लक्ष्य पूरा नहीं करेगा, तो उस पंचायत के स्वीकृत आवास दूसरे पंचायत में स्वीकृत कर दिया जायेगा. साथ ही लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले मुखिया ओर पंचायत सेवक पर कार्रवाई होगी. उन्होंने ने कहा कि 2017-18 में स्वीकृत 1800 पीएम आवास में विभिन्न पंचायतों में 570 का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. इसमें 347 पीएम आवास में जियो टैग किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >