सड़क दुर्घटनाओं के लिए जाना जायेगा वर्ष 2017
जसीडीह थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 33 दुर्घटनाओं में 19 लोगों की हुई मौत
वर्ष 2016 में हुई थी 158 दुर्घटनाएं, 87 लोगों ने गंवायी थी जान
देवघर : वर्ष 2017 देवघर जिले के लिए दुर्घटनाओं से भरा रहा. वर्ष 2016 की तुलना में इस वर्ष दुर्घटनाओं के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2017 में नवंबर महीने तक जिले में 195 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिसमें कुल 99 लोगों की मौत हो गयी. इसमें सबसे अधिक सड़क हादसे जसीडीह थाना क्षेत्र में हुए हैं. जसीडीह थाना क्षेत्र में 33 दुर्घटनाओं में कुल 19 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है. जसीडीह थाना क्षेत्र में सर्वाधिक दुर्घटनाएं डिगरिया घाटी पर हुई. मोहनपुर थाना क्षेत्र में 25 दुर्घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो चुकी है.
सबसे कम करौं थाना क्षेत्र में मात्र एक दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गयी थी. वहीं वर्ष 2016 में 158 दुर्घटनाएं देवघर जिले में हुई थी, जिसमें 87 लोगों की मौत हो गयी थी. दोनों वर्षों के दुर्घटनाओं व उसमें हुई मौत के आंकड़े इस प्रकार हैं.
वर्षवार दुर्घटना व मौत
वर्ष 2017 वर्ष 2016
नगर 32 06 41 12
कुंडा 12 09 17 08
मोहनपुर 25 15 30 21
सारवां 15 07 07 03
सोनारायठाढ़ी 02 0 01 01
जसीडीह 33 19 08 07
देवीपुर 06 04 07 03
मधुपुर 24 12 09 08
करौं 01 01 01 01
मारगोमुंडा 03 03 05 03
पालोजोरी 12 09 16 10
सारठ 19 09 10 08
चितरा 11 05 06 02
थानावार दुर्घटना जोन
नगर जटाही मोड़ व भुरभुरा चौक के समीप
कुंडा तपोवन रोड चरकीपहाड़ी के समीप, कोरियासा पुल व ज्वाला चौक के समीप
जसीडीह ओवरब्रिज से डिगरिया घाटी तक
मोहनपुर चोपा मोड़ से हिंडोलाबरन तक व गोड्डा की तरफ रमजोरिया के तीखे मोड़ पर
देवीपुर खीरवातरी के समीप
करौं रांगा सिरसा मोड़
मधुपुर भिरखीबाद-देवघर पथ पर सलैया गांव के समीप
सारठ खरवा जोरिया पुल व कुमराबांधी मोड़ पर
चितरा नारगी मोड़ व बस्ती पालाजोरी मोड़ के समीप
सारवां विशनपुर पुल से दुलमाबांध मोड़ तक
पालोजोरी खागा व बलियापुर के समीप
मारगोमुंडा मधुपुर-लहरजोरी पथ पर फागो मोड़ के समीप
