नौ अपराधियों पर सीसीए का प्रस्ताव

देवघर : जिले में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में अपराध नियंत्रण पर चर्चा की गयी. इसके तहत जिले में नौ अपराधियों को चिह्नित किया गया है, जिसे जिला बदर करने की तैयारी है. जिला बदर होने वाले अपराधियों […]

देवघर : जिले में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में अपराध नियंत्रण पर चर्चा की गयी. इसके तहत जिले में नौ अपराधियों को चिह्नित किया गया है, जिसे जिला बदर करने की तैयारी है. जिला बदर होने वाले अपराधियों में चार मधुपुर अनुमंडल के व पांच देवघर के हैं.

इन अपराधियों को जिला बदर करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. स्वीकृति मिलते ही कार्रवाई की जायेगी. सभी अपराधी लगातार अपराध से जुड़े हुए हैं और विधि-व्यवस्था को प्रभावित करते हैं. जिला बदर किये जाने के बाद अगर वे लोग देवघर की सीमा में प्रवेश करेंगे, तो कानूनी प्रावधान के तहत उन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही सभी दागी व फरारी अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई करने को कहा गया.

दो पीसीआर प्रभारियों को किया जायेगा पुरस्कृत : बैठक के दौरान सभी थाना प्रभारी को बैंकों की सुरक्षा के प्रति गंभीर होने को कहा गया. नोडल पदाधिकारी सही से काम कर रहे हैं या नहीं, इस पर नजर रखने को कहा गया. इसके साथ ही सभी पीसीआर व स्थायी सुरक्षा कर्मियों के कार्य की समीक्षा भी की गयी. सभी को उनके काम के बारे में पूछा गया. इस दौरान दो पीसीआर प्रभारी एएसआइ ब्रज किशोर सिंह व एएसआइ फैयाज खान का काम संतोषप्रद पाया गया. इन दोनों पदाधिकारियों को एसपी ने पांच-पांच सौ रुपये रिवार्ड व जीएस मार्क से पुरस्कृत करने की घोषणा की.
एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक
चार अपराधी मधुपुर अनुमंडल व पांच देवघर के

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >