मजिस्ट्रेट एबी मिंज के साथ पहुंचे थे फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मंडल कारा
यूनाइटेड बैंक व एसबीआइ पीबी शाखा डकैती कांड का सरगना है सुनील
देवघर : कोर्ट के आदेश के बाद यूनाइटेड बैंक व एसबीआइ पीबी शाखा डकैती कांड के सरगना सुनील दास का फिंगर प्रिंट लिया गया. मजिस्ट्रेट एबी मिंज के साथ पुलिस एक्सपर्ट की टीम मंडल कारा पहुंच कर काराधीन सुनील का फिंगर प्रिंट कलेक्ट किया गया. फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के तौर पर टीम में करौं थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो, एएसआइ मनीष कुमार व पुलिसकर्मी लक्ष्मण कुमार थे. उनके साथ एसबीआइ पीबी शाखा डकैती कांड के आइओ नगर थाना के एसआइ कैलाश कुमार भी थे.
पूछने पर एसआइ कैलाश ने बताया कि सुनील का फिंगर प्रिंट लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जायेगा. घटना के बाद बैंक की सीपीयू से लिये गये फिंगर प्रिंट से उसका मिलान कराया जायेगा. एसबीआइ पीबी शाखा डकैती कांड को लेकर नगर थाना कांड संख्या 366/17 दर्ज है, जिसमें सरगना सुनील दास समेत उपेंद्र यादव व अन्य आरोपित हैं.
