एसडीओ से मिला ट्रक एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, शहर में भारी वाहनों के समय में फेरबदल की मांग

देवघर : शहरी क्षेत्र में बढ़ती सड़क घटनाअों के बाद प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में सुबह छह से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है. इसके समय में फेरबदल की मांग को लेकर ट्रक मालिक एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसडीअो रामनिवास यादव से मिला. प्रतिनिधि मंडल ने […]

देवघर : शहरी क्षेत्र में बढ़ती सड़क घटनाअों के बाद प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में सुबह छह से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है. इसके समय में फेरबदल की मांग को लेकर ट्रक मालिक एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसडीअो रामनिवास यादव से मिला. प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि ट्रकों के शहर में प्रवेश निषेध होने से चावल, आलू व प्याज लदी गाड़ियां घंटों शहर से बाहर रह जाती हैं. ऐसे में जब रात 10 बजे के बाद नो-इंट्री का समय समाप्त होता है, तब ट्रकों से सामान उतारने के लिए बाजार समिति व सिमेंट गोदामों में मजदूर नहीं मिल पाता. इससे एक बार माल पहुंचाने में दो-दो दिन समय लग जाता है.

परिणास्वरुप ट्रक व्यवसाय का धंधा खस्ताहाल होता जा रहा है. स्थिति यही रही, तो आने वाले दिनों में शहर में आवश्यक माल की क्राइसिस पैदा हो जायेगी. समस्या सुनने के बाद एसडीअो ने ट्रक मालिकों से कहा कि आवश्यक वस्तुअों को नो-इंट्री से अलग रखा गया है. साथ नो-इंट्री का फोकस गिट्टी, छड़, सिमेंट व अन्य भारी वाहनों पर है. इसके लिए एसडीअो ने अगले माह तक के लिए इंतजार करने का आश्वासन दिया है.

उन्होंने कहा कि लगातार हो रही दुर्घटनाअों पर लगाम लगा, तो परिवहन से संबंधित पदाधिकारियों के साथ पुन: समीक्षा बैठक कर समस्या को दूर करने का प्रयास किया जायेगा. प्रतिनिधि मंडल में दीपक सिंह, अभिमन्यु सिंह के अलावा दर्जनों की संख्या में ट्रक मालिक शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >