45 लाख ले लिये, जमीन नहीं की रजिस्ट्री

देवघर: मधुपुर के मीना बाजार निवासी विजय कुमार गुप्ता ने अवर निबंधक मधुपुर के नाम आवेदन देकर एकरारनामे की जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगाने की याचना की है. आवेदन में उल्लेख है कि मौजा मधुपुर अनुमंडल के छोटा शेखपुरा मौजा में एक बसौड़ी जमीन है, जिसे बेचने का एग्रीमेंट उनके साथ शोभा देवी पति […]

देवघर: मधुपुर के मीना बाजार निवासी विजय कुमार गुप्ता ने अवर निबंधक मधुपुर के नाम आवेदन देकर एकरारनामे की जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगाने की याचना की है. आवेदन में उल्लेख है कि मौजा मधुपुर अनुमंडल के छोटा शेखपुरा मौजा में एक बसौड़ी जमीन है, जिसे बेचने का एग्रीमेंट उनके साथ शोभा देवी पति सूरज मंडल ने किया था.

इस एवज में अलग-अलग तिथियों में कुल 45 लाख रुपये लिये. जमीन का सौदा एक करोड़ से भी अधिक राशि में किया था. कहा है कि पैसे लेने के बाद भी जमीन नहीं दखल दिलायी है, और न उनके नाम से जमीन की रजिस्ट्री की है. आवेदन में कहा गया है कि इस संबंध में देवघर सिविल कोर्ट में टाइटिल सूट संख्या 53/2014 सिविल जज दो की अदालत में चल रहा है.

इस सूट के वादी विजय कुमार गुप्ता व कृष्ण मुरारी गुटगुटिया हैं. जबकि प्रतिवादी शोभा देवी को बनाया गया है. इधर शोभा देवी की मृत्यु हो जाने के बाद उनके पति ने उक्त जमीन को दूसरे के नाम बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदक ने विवादित जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगाने का अनुरोध किया है. इसकी प्रतिलिपि देवघर उपायुक्त को दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >