जीआरपी में चोरी के तीन मामले दर्ज

जसीडीह. जसीडीह स्टेशन के समीप चलती ट्रेन में हुई चोरी को लेकर जीआरपी में नौ माह बाद मामला दर्ज किया गया है. घटना जनवरी 2017 में हुई थी. मुंगेर जिले के गुलजार पोखरा अंतर्गत तोपखाना बाजार निवासी कमलकिशोर केसरी 18449 पूरी-पटना एक्सप्रेस ट्रेन के एस-5 बोगी की सीट नंबर 40 पर भुवनेश्वर स्टेशन से सवार […]

जसीडीह. जसीडीह स्टेशन के समीप चलती ट्रेन में हुई चोरी को लेकर जीआरपी में नौ माह बाद मामला दर्ज किया गया है. घटना जनवरी 2017 में हुई थी. मुंगेर जिले के गुलजार पोखरा अंतर्गत तोपखाना बाजार निवासी कमलकिशोर केसरी 18449 पूरी-पटना एक्सप्रेस ट्रेन के एस-5 बोगी की सीट नंबर 40 पर भुवनेश्वर स्टेशन से सवार होकर क्यूल जा रहे थे.

जसीडीह स्टेशन के समीप चोर उनका ट्रॉली बैग लेकर फरार हो गया. बैग में लैपटॉप, पेन ड्राइव, कपड़ा, पासबुक, चेक बुक, खुदरा पैसा समेत अन्य समान थे. इस संबंध में पीड़ित ने क्यूल जीआरपी को आवेदन दिया. वहीं दूसरी घटना में जसीडीह स्टेशन के समीप 13131 कोलकाता-पटना एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी हुई थी. जानकारी के अनुसार लखीसराय जिले के बड़हिया निवासी प्रमोद कुमार अग्रवाल ट्रेन के बी-2 बोगी के सीट नंबर 5, 6 व 8 पर अपने परिवार के साथ कोलकाता स्टेशन पर सवार होकर क्यूल जा रहे थे.

इसी क्रम में जसीडीह स्टेशन के समीप उसकी अटैची चोरी हो गयी. अटैची में 4600 सौ नकद, कपड़ा व दवा था. इसके बाद पीड़ित ने क्यूल जीआरपी को आवेदन दिया. जसीडीह जीआरपी मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. तीसरी घटना मे जसीडीह स्टेशन के समीप 18605 रांची-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन मे जनवरी 2017 में हुई थी. रांची जिले के हिंदपीढ़ी थाना अंतर्गत निजाम नगर निवासी फैज अहमद ट्रेन के एस-6 बोगी के सीट नंबर एक, दो, तीन व चार पर अपने परिवार के साथ रांची स्टेशन से सवार होकर बरौनी जा रहे थे. इसी दौरान जसीडीह स्टेशन के समीप किसी अज्ञात चोर उनके दो ट्रॉली बैग लेकर फरार हो गया. बैग में सोने के जेवरात, कपड़े, जूते व कई अन्य कागजात थे. पीड़ित ने घटना को लेकर बरौनी जीआरपी को आवेदन दिया. इसके बाद बरौनी जीआरपी ने आवेदन को जसीडीह जीआरपी को नौ माह बाद भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >