झांसा देकर वाहन में बैठाया, 40 हजार की छिनतई का आरोप

जसीडीह : जसीडीह स्टेशन पर उतरे एक यात्री को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने का प्रलोभन देकर अपनी गाड़ी में बैठा कर छिनतई करने का मामला सामने आया है. इसकी जानकारी पीड़ित ने जसीडीह जीआरपी को दी है. जानकारी के अनुसार, बांका जिले के शंभूगंज थाना अंतर्गत परमानंदपुर गांव निवासी राजीव सिंह जयपुर में एक फैक्टरी […]

जसीडीह : जसीडीह स्टेशन पर उतरे एक यात्री को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने का प्रलोभन देकर अपनी गाड़ी में बैठा कर छिनतई करने का मामला सामने आया है. इसकी जानकारी पीड़ित ने जसीडीह जीआरपी को दी है. जानकारी के अनुसार, बांका जिले के शंभूगंज थाना अंतर्गत परमानंदपुर गांव निवासी राजीव सिंह जयपुर में एक फैक्टरी में काम करता था.

बुधवार की दोपहर को वह अप 12316 अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन से जसीडीह में उतरा तथा घर जाने के लिए आपने परिजनों से बात कर रहा था. इसी दौरान दो युवक वहां आये और खुद को बांका डीएसपी का भाई बताते हुए उसे सरकारी गाड़ी से बांका पहुंचा दिये जाने की बात कही. इसके बाद दोनों ने राजीव को सफेद रंग के चारपहिया वाहन में बैठाया. इसी दौरान एक और व्यक्ति आकर गाड़ी में बैठ गया. वे लोग राजीव को देवघर ले गये. इसके बाद गाड़ी में बैठे लोगों ने राजीव से कहा कि आगे पुलिस चेकिंग चल रही है.

जितने भी पैसे हैं निकाल कर एक जगह जमा कर गाड़ी में कहीं छिपा दो. इसके बाद राजीव ने भी अपने पास से जैसे ही 40 हजार रुपये निकाले, सभी ने उससे पैसे छिन लिये और उसे गाड़ी से उतार कर फरार हो गये. घटना के बाद पीड़ित राजीव किसी तरह जसीडीह पहुंचे तथा घटना की जानकारी जसीडीह जीआरपी को दी. लेकिन पुलिस ने घटना देवघर थाना क्षेत्र में होने की बात कह कर पीड़ित को देवघर थाना भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >