पीएम आवास के नाम रुपये मांगे, तो करें शिकायत: बीडीओ

सारठ. आराजोरी पंचायत सचिवालय में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष कृष्ण मुरारी राय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ. इसमें बीडीओ निशा कुमारी सिंह ने पीएम आवास को लेकर लोगों को जानकारी दी. कहा कि अगर कोई भी इस योजना में पैसे की मांग करता है, तो उसकी शिकायत करें. वहीं सीओ धनंजय पाठक […]

सारठ. आराजोरी पंचायत सचिवालय में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष कृष्ण मुरारी राय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ. इसमें बीडीओ निशा कुमारी सिंह ने पीएम आवास को लेकर लोगों को जानकारी दी. कहा कि अगर कोई भी इस योजना में पैसे की मांग करता है, तो उसकी शिकायत करें. वहीं सीओ धनंजय पाठक ने कहा कि जो लोग शौचालय बना कर उसका उपयोग नहीं करते हैं, ऐसे लोगों को चिह्नित करते हुए उन्हें पेंशन, राशन कार्ड आदि से वंचित किया जायेगा.

वहीं उपमुखिया निशाकर सिंह ने किसानों की समस्या रखते हुए कहा कि बारिश में किसानों के खेतों में लगी धान की फसल नष्ट हो गयी है. किसानों को मुआवजा मिले. विधायक प्रतिनिधि रघुनंदन सिंह ने कहा कि पंचायत में जितने भी लाभुकों की पेंशन व पीएम आवास की स्वीकृति दी गयी है, उन लाभुकों का नाम पंचायत सचिवालय की दीवार पर चिपकाया जाये.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीस सूत्री अध्यक्ष कृष्ण मुरारी राय, विधायक प्रतिनिधि रघुनंदन सिंह, एलइओ मनमोहन सिंह, बीटीएम शशांक शेखर, मुखिया ललिता देवी, उपमुखिया निशाकर सिंह, बीपीओ डेविट गुड़िया,पंचायत सचिव राजहंस पांडेय, रोजगार सेवक चंद्रकांत समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >