सांसद बने जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष

देवघर: क्षेत्र में बढ़ रही दुर्घटनाओं और इससे काफी संख्या में हो रही मौत पर सड़क परिवहन मंत्रालय काफी गंभीर हुआ है. एक आंकड़े के मुताबिक प्रत्येक वर्ष सड़क दुर्घटना में 1.50 लाख लोगों की मौत हो जाती है. इसलिए अब हर जिले में एक सड़क सुरक्षा नीति बनेगी और उसकी मॉनिटरिंग का जिम्मा सांसदों […]

देवघर: क्षेत्र में बढ़ रही दुर्घटनाओं और इससे काफी संख्या में हो रही मौत पर सड़क परिवहन मंत्रालय काफी गंभीर हुआ है. एक आंकड़े के मुताबिक प्रत्येक वर्ष सड़क दुर्घटना में 1.50 लाख लोगों की मौत हो जाती है.

इसलिए अब हर जिले में एक सड़क सुरक्षा नीति बनेगी और उसकी मॉनिटरिंग का जिम्मा सांसदों को दिया जा रहा है. इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हर जिले में जिला सड़क सुरक्षा समिति का गठन करने का निर्देश दिया है. साथ ही संबंधित जिले के सांसदों को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. इस आशय की अधिसूचना मंत्रालय ने जारी कर दिया है. इसी अधिसूचना के तहत देवघर और गोड्डा जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सांसद निशिकांत दुबे बनाये गये हैं.

गोड्डा सांसद श्री दुबे ने मंत्रालय से पत्र मिलते ही देवघर और गोड्डा जिले के डीसी को निर्देश जिया है कि जिले में दुर्घटना का क्षेत्र चिन्हित करें, नो इंट्री, ओवर लोडिंग, स्कूल के समय की कार्य योजना बनायें. इस समिति के गठन और क्रियान्वयन से जिले में ट्रैफिक पुलिस व परिवहन कार्यालय के भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकेगा. गोड्डा सांसद ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को अहम जिम्मेवारी देने के लिए प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार प्रकट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >