महंगाई के कारण थाली से दूर हुईं हरी सब्जियां

सारठ: असमय वर्षा के कारण महंगी होने के कारण अक्टूबर में भी हरी सब्जियां थाली से दूर हैं. बाजार में करीब-करीब हरी सब्जी के दाम दुगुना-तिगुना तक बढ़ चुका है. यहां तक कि मध्यमवर्गीय परिवार की थाली से हरी सब्जी दूर हो चुकी है. इस बाबत पूर्व मुखिया प्रत्याशी राजेश किशोर ने कहा कि पिछले […]

सारठ: असमय वर्षा के कारण महंगी होने के कारण अक्टूबर में भी हरी सब्जियां थाली से दूर हैं. बाजार में करीब-करीब हरी सब्जी के दाम दुगुना-तिगुना तक बढ़ चुका है. यहां तक कि मध्यमवर्गीय परिवार की थाली से हरी सब्जी दूर हो चुकी है.

इस बाबत पूर्व मुखिया प्रत्याशी राजेश किशोर ने कहा कि पिछले वर्ष इस माह के दौरान सब्जी काफी सस्ती थी, परंतु इस वर्ष काफी महंगी हो गयी है. एक सौ रुपये में पॉलीथीन भर सब्जी भी नहीं मिलता है.

सब्जी दर (रुपये प्रति किलो)
टमाटर 80
बैंगन 40
परवल 40
सीम 80
ओल देशी 50
बंदगोभी 40
फूलगोभी 30/ प्रति पीस
मूली 30/
झींगा 30/
खक्सा 80 / (छोटा वाला)
हरी मिर्च 100/
धनिया पत्ता 200/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >