करमाटांड़ का रहनेवाला है एक युवक
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र में साइबर सेल ने पहली बार कार्रवाई करते हुए घोरमारा इलाके में छापेमारी कर पांच युवकों को हिरासत में लिया है. साइबर डीएसपी एके सिन्हा व थाना प्रभारी दीपक कुमार ने साइबर ठगी के संदेह में गुरुवार शाम में चंदनाठाढ़ी मोड़ स्थित एक दुकान से पूछताछ के लिए पांच युवकों को हिरासत में लिया, उक्त स्थान से बीयर की बोतलें भी बरामद हुई है. दुकान में उक्त युवक शराब पी रहा था, इसमें एक युवक करमाटांड़ का रहने वाला है.
पांचों को मोहनपुर थाना लाकर पूछताछ किया जा रहा है, गुरुवार की रात पुलिस ने उक्त युवकों की निशानदेही पर कई ठिकानों में छापेमारी भी की, हालांकि पुलिस कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिल पाया था, बावजूद उक्त पांचों युवकों से कई बिंदुओं पर पूछताछ चल रही है. शुक्रवार को एसडीपीओ दीपक पांडेय ने भी उक्त युवकों से कई अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की है. हिरासत में लिये गये युवकों में एक करमाटांड़, दो जगतपुर व एक हिरणा तथा तीनघरा गांव का रहनेवाला है. बताया जाता है कि युवकों में ट्रैक्टर व दुकान संचालक भी है. करमाटांड़ के युवक के पास से पुलिस ने महंगी मोबाइल भी बरामद की है, जिससे पुलिस कोई सुराग मिला है. इस मामले में देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी. इन दिनों घोरमारा साइबर क्राइम का नया ठिकाना बनता जा रहा है. विशेष पेज आठ देखें
