दुधिया रोशनी से जगमगा उठे छठ घाट व शहर

मधुपुर : लोक आस्था का पर्व छठ को लेकर झील तालाब छठ पूजा सेवा समिति के द्वारा तालाब के निकट भगवान सूर्य का मूर्ति स्थापित किया गया. पुरोहितों द्वारा दोनों ही दिन भगवान सूर्य की प्रतिमा का विधि-विधान पूर्वक पूजन किया गया. विभिन्न छठ समिति द्वारा पंचमंदिर रोड व पुल पार में व्रतियों के बीच […]

मधुपुर : लोक आस्था का पर्व छठ को लेकर झील तालाब छठ पूजा सेवा समिति के द्वारा तालाब के निकट भगवान सूर्य का मूर्ति स्थापित किया गया. पुरोहितों द्वारा दोनों ही दिन भगवान सूर्य की प्रतिमा का विधि-विधान पूर्वक पूजन किया गया. विभिन्न छठ समिति द्वारा पंचमंदिर रोड व पुल पार में व्रतियों के बीच फल का वितरण किया गया.

समिति द्वारा पंच मंदिर रोड, भगत सिंह चौक, रामयश रोड, योगेश बाबू लेन में लाइट व आकर्षक झालर लगाया गया. इस अवसर पर पूजा समिति के संयोजक कन्हैया लाल कन्नू, अमर डालमियां, दीपु डालमियां, श्रवण मोदी, निरंजन राय, अभिषेक जलान, कन्हैया श्रीवास्तव समेत दर्जनों लोग व्यवस्था में लगे हुए थे. पूजा को लेकर विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भी शहर शहर के गांधी चौक, डालमियां कूप, अब्दुल अजीज रोड आदि जगहों में आकर्षक ढंग से विद्युत सज्जा, झालर व गेट को लाइट से सजाया गया.

पर्व में विभिन्न मुहल्लों में सड़कों पर रंगोली व दीपक जलाया. पर्व को लेकर शहर समेत ग्रामीण इलाकों में भक्तिमय माहौल था. छठ के गीतों से शहर की सभी गली, मोहल्ला व आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >