देवघर : आस्था के महापर्व छठ के लिए बाजार समिति परिसर में बुधवार को जम कर खरीदारी हुई. छठ व्रतियों ने बड़ी संख्या में पूजा के लिए फलों की खरीदारी की. पिछले तीन-चार दिनों के दौरान नागपुर से नींबू, कश्मीर से सेब, चेन्नई व बंगाल के रानाघाट से नारियल, बिहार के हाजीपुर से डाब नींबू(गागर), चेन्नई से केला, नासिक से अनार, उत्तराखंड से नारंगी थोक के भाव में बड़ी-बड़ी वाहनों से देवघर स्थित फलों की थोक मंडी बाजार समिति परिसर में पहुंची है.
शहर व आसपास की मंडियों में भी जाता है फल : इस मंडी से न सिर्फ देवघर जिले में बल्कि समीप के लगभग एक दर्जन छोटी-बड़ी मंडियों(बांका, जमुई, चकाई, जरमुंडी, तालझारी के अलावा मोहनपुर, सारवां, जसीडीह, रोहिणी, सारठ व मधुपुर, करौं आदि) में फलों की आपूर्ति होती है.
कहते हैं थोक विक्रेता
इस संदर्भ में मंडी के थोक व्यापारी अजीत सिंह ने बताया कि पूजा में चढ़ावे के लिए बाजार समिति फल मंडी में नारियल, पानी फल, नाशपाती, डाब नींबू, केला, नारंगी, सेब, अनार, शरीफा, अदरक व हल्दी के पेड़ समेत अन्य पूजा सामग्री की बिक्री हुई.
बाजार समिति में फलों का थोक भाव
फल कीमत (रु/किलो)
पानी फल 35-40
अनानास 30
नाशपाती 120
अनार 100
नारंगी 70
हल्दी 60
अदरक 60
डाब नींबू 08
बादाम 80
शरीफा 40
नारियल 25
शकरकंद 50
आंवला 60
बेर 60
सुथनी 60
केला – 250 -500 रु/कांदी
सेब(डब्बा) 400-450
सेब (पेटी) 700-750
