VIDEO: पॉकेट से निकला धुंआ और मोबाइल में हो गया अचानक धमाका, पढ़ें कहां का है मामला

देवघर : दिन-प्रतिदिन मोबाइल से होने वाले हादसों में वृद्धि हो रही है. इसी क्रम में एक मामला झारखंड के देवघर से प्रकाश में आया है. घटना शहर के बंपास टाउन की बतायी जा रही है, जहां रिक्शा पर घूम-घूम कर सामानों का प्रचार-प्रसार करने वाले अर्जुन प्रसाद शाह के मोबाइल में अचानक धमाका हो […]

देवघर : दिन-प्रतिदिन मोबाइल से होने वाले हादसों में वृद्धि हो रही है. इसी क्रम में एक मामला झारखंड के देवघर से प्रकाश में आया है. घटना शहर के बंपास टाउन की बतायी जा रही है, जहां रिक्शा पर घूम-घूम कर सामानों का प्रचार-प्रसार करने वाले अर्जुन प्रसाद शाह के मोबाइल में अचानक धमाका हो गया जिसे वह दहशत में आ गया.

n7india.com के अनुसार माथाबांध पानी टंकी के पास रहने वाले अर्जुन शनिवार सुबह-सुबह रिक्शे से प्रचार-प्रसार करने निकले. वह माईक पर बोल ही रहे थे, कि अचानक उनके शर्ट के ऊपरी पॉकेट में रखे मोबाइल में धमाका हो गया. अर्जुन की मानें तो माईक पर प्रचार करते-करते जब शर्ट के पॉकेट से आग निकली तो फौरन उसने शर्ट खोल कर फेंक दिया.

मोबाईल पूरी तरह जला हुआ था जिसमें धमाका हो गया. वे कार्बन कंपनी का मोबाईल वह इस्तेमाल कर रहे थे. हादसे में अर्जुन को हल्की चोट आयी. उसका स्कीन भी थोड़ा झुलस गया है. यदि अर्जुन ने समझदारी नहीं दिखायी होती तो हादसा बड़ा हो सकता था.

फिलहाल हादसे की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >