देवघर: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच देवघर की महिला शाखा संकल्प की ओर से दो दिवसीय बिक्री सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. बुधवार से आयोजित द ग्रांड जलसा दो दिनों तक चलेगा. इस प्रदर्शनी में महिलाएं अपनी हस्त कला का जलवा बिखेर रही है. इसमें राखी, साड़ी, ब्लाउज, कुरती, चादर, बैग, साजी, […]
देवघर: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच देवघर की महिला शाखा संकल्प की ओर से दो दिवसीय बिक्री सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. बुधवार से आयोजित द ग्रांड जलसा दो दिनों तक चलेगा. इस प्रदर्शनी में महिलाएं अपनी हस्त कला का जलवा बिखेर रही है. इसमें राखी, साड़ी, ब्लाउज, कुरती, चादर, बैग, साजी, लेस, फैशन ज्वेलरी, हस्त कला व गिफ्ट आइटम आदि सुंदर संग्रह की प्रस्तुति की है. इसका शुभारंभ सुबह 10:30 बजे किया गया. सचिव स्वाति मुंदड़ा ने बताया कि दोनों दिन सुबह से शाम सात बजे तक खुला रहेगा.
फुड स्टॉल में डिब्बा बंद मिठाइयां, नमकीन, पिज्जा, बर्गर आदि व्यंजनों का स्वाद चख कर सभी ने तारीफ की. इसमें एक दिव्यांग बच्चे यश मुंदड़ा के हौसले को बढ़ाने के लिए संकल्प शाखा की ओर से नि:शुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया गया. इस दौरान महिलाएं कोई सामान उचित मूल्य पर खरीद सकती हैं. श्रीमती मुंदड़ा ने बताया कि पहले दिन काफी महिलाएं आयी.
कार्यक्रम का मकसद सफल रहा. इससे संकल्प की महिलाओं का मनोबल बढ़ा है. कुछ महिलाओं ने अपने मन पसंद आइटम की खरीदारी भी की. इसे सफल बनाने में संयोजिका सीमा जैन, सुनीता छावछरिया, दुर्गा झुनझुनवाला, पूनम पंसारी, मिली बथवाल, लक्ष्मी झुनझुनवाला, सुनीता सरावगी, रंजू कोठारी, आरती शर्मा, नमिता झुनझुनवाला आदि जुटी हुई हैं.