आक्रोश: मारपीट के दो अलग-अलग मामले दर्ज, शराब दुकान हटाने की मांग विरोध में किया सड़क जाम

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय दुकान के समीप भित्तिया गांव के ग्रामीणों ने शराब दुकान बंद कराये जाने की मांग को लेकर बुधवार को सड़क जाम कर दिया. इस दौरान जाम के कारण सड़क के दोनों अोर दर्जनों की संख्या में गाड़ियां खड़ी हो गयी. जाम का नेतृत्व पवन पांडेय कर रहे थे. […]

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय दुकान के समीप भित्तिया गांव के ग्रामीणों ने शराब दुकान बंद कराये जाने की मांग को लेकर बुधवार को सड़क जाम कर दिया. इस दौरान जाम के कारण सड़क के दोनों अोर दर्जनों की संख्या में गाड़ियां खड़ी हो गयी.
जाम का नेतृत्व पवन पांडेय कर रहे थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर कुंडा थाना प्रभारी राजीव रंजन सदल-बल जामस्थल पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को इसकी शिकायत जिले के वरीय पदाधिकारियों के पास रखने की सलाह दी. जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा दिया.
मारपीट व छिनतई का भी लगाया गया आरोप
मंगलवार की रात दो पक्षों में हुए मारपीट की घटना के मामले में कुंडा पुलिस ने दोनों पक्षों की अोर से दिये गये शिकायत के आधार पर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली है. प्रथम पक्ष के पवन पांडेय ने सागर पांडेय उर्फ नवेंदु भूषण पांडेय, शिवेंदु पांडेय व अन्य तीन के खिलाफ गीला-गलौज करते हुए मारपीट करने, पॉकेट से 10 हजार रुपये निकालने व गले से सोने का चेन छीनने का आरोप लगाया है. जबकि दूसरे पक्ष के सागर पांडेय उर्फ नवेंदु पांडेय की लिखित शिकायत पर कुंडा पुलिस ने पवन, अरुण पांडेय व वरुण पांडेय के खिलाफ प्रत्येक माह 50 हजार रुपये की रंगदारी देने की मांग करने का आरोप लगाया है. कहा कि रंगदारी नहीं देने पर सभी ने मिलकर दुकान में घुसकर पहले स्टॉफ से मारपीट की अौर बाद में मारपीट की. इस दौरान अरुण ने दुकान के गल्ले से 19 हजार रुपये निकाल लिये. पुलिस ने सागर के बयान पर उक्त तीनों आरोपी के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >