घटिया सड़क निर्माण के विरोध में किया प्रदर्शन

चितरा: पीडब्ल्यूडी की बांझी केंद्र मोड़ से चिरुलिया सड़क निर्माण हुए छह महीने भी नहीं हुए कि यह सड़क कई स्थानों पर टूटकर बिखरने लगी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिकारियों व संवेदक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए फिर से सड़क निर्माण कराने की मांग उठायी है. इस संबंध में स्थानीय मंजीत चौधरी, सुप्रकाश चौधरी, […]

चितरा: पीडब्ल्यूडी की बांझी केंद्र मोड़ से चिरुलिया सड़क निर्माण हुए छह महीने भी नहीं हुए कि यह सड़क कई स्थानों पर टूटकर बिखरने लगी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिकारियों व संवेदक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए फिर से सड़क निर्माण कराने की मांग उठायी है.

इस संबंध में स्थानीय मंजीत चौधरी, सुप्रकाश चौधरी, प्रकाश मल्लिक, कामदेव भंडारी, सरोज मल्लिक, उमेश महतो, श्रीकांत किस्कू व मनोरंजन राय ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कहा कि उक्त सड़क का निर्माण कई करोड़ की राशि से किया गया लेकिन सड़क बने छह महीने भी नहीं हुए कि सड़क टूटकर खराब होने लगी. धीरे-धीरे सड़क जर्जर होती जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >