देवघर LIVE : बाबा वैद्यनाथ की महाआरती का लाइव वीडियो यहां देखें

प्रभात खबर डॉट कॉम लगातार बाबा मंदिर से भगवान शंकर की महाआरती का सीधा प्रसारण कर रहा है. आज शाम 7:30 बजे फिर से हमारे वेबसाइट व फेसबुक पेज में आकर आप महाआरती का लाइव देख सकते हैं. लाइव में आप देख पायेंगे कि भक्‍त पूरी उत्साह के साथ भगवान शंकर की पूजा अर्चना में […]

प्रभात खबर डॉट कॉम लगातार बाबा मंदिर से भगवान शंकर की महाआरती का सीधा प्रसारण कर रहा है. आज शाम 7:30 बजे फिर से हमारे वेबसाइट व फेसबुक पेज में आकर आप महाआरती का लाइव देख सकते हैं. लाइव में आप देख पायेंगे कि भक्‍त पूरी उत्साह के साथ भगवान शंकर की पूजा अर्चना में लगे हुए हैं.

मंगलवार महाआरती का वीडियो

.

मंगलवार को विशेष महाआरती का आयोजन किया गया था. तब भी प्रभात खबर की टीम ने फेसबुक लाइव के माध्‍यम से आपसबों को बाबा की विशेष आरती दिखलाया था. देवघर SP के अनुसार दूसरी सोमवारी पर बाबाधाम में करीब दो लाख कांवरियों ने जलाभिषेक किया. आपको बताते चलें कि बाबाधाम में विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए 300 सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है.
आठ सौ रुपये में मोटर ग्लाइडर से भी कर सकते हैं बाबा बैद्यनाथ मंदिर का हवाई दर्शन
मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा स्वीकृति दिये जाने के बाद श्रावणी मेला में देवघर एयरपोर्ट से मोटर ग्लाइडर से बाबा बैद्यनाथ मंदिर की हवाई दर्शन सेवा शुरू हो गयी है.. हवाई दर्शन के लिए आठ सौ रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क लिया जा रहा है. इसके अंतर्गत आठ मिनट हवाई सैर करायी जा रही है. सोमवार को इस सेवा की विधिवत शुरुआत की जा चुकी है. राज्य सरकार के नागर विमानन विभाग ने श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ दर्शन की इस योजना के लिए स्लोवानिया से विशेष रूप से दो मोटर ग्लाइडर मंगवाये हैं. दोनों मोटर ग्लाइडर सिंगल इंजन विमान है. इस दो सीटर ग्लाइडर में एक पायलट व एक यात्री बैठने की सुविधा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >