देवघर : दिनदहाड़े अपराधियों ने आशीष मिश्रा को मारी गोली, घायल

देवघर : जलसार रोड स्थित पुराना पोस्टमार्टम हाउस के पास फायरिंग की सूचना है. इस फायरिंग में आशीष मिश्रा नामक शख्स को गोली लगी है. ज्ञात हो कि देवघर में इन दिनों महीने भर तक चलने वाले श्रावणी मेला का आयोजन चल रहा है. ऐसे वक्त में इस हमले से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े […]

देवघर : जलसार रोड स्थित पुराना पोस्टमार्टम हाउस के पास फायरिंग की सूचना है. इस फायरिंग में आशीष मिश्रा नामक शख्स को गोली लगी है. ज्ञात हो कि देवघर में इन दिनों महीने भर तक चलने वाले श्रावणी मेला का आयोजन चल रहा है. ऐसे वक्त में इस हमले से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
आशीष मिश्रा सनवेल बाजार मेधलाल पुरी लेन के निवासी है. गोली मारने वालों की पहचान हो गयी है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश की वजह से हमलावारों ने आशीष मिश्रा पर गोली चलायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >