आक्रोश: प्राचार्य के कहने के बावजूद प्रवेश पत्र नहीं मिलने से नाराज, अभाविप के छात्रों ने किया हंगामा

मधुपुर: कॉलेज छात्र संघ व अभाविप के सदस्यों ने पुलिस और कॉलेज प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सोमवार को परिसर में जमकर हंगामा और नारेबाजी की. छात्र नेताओं ने कहा कि 17 जुलाई से स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र वितरित किये जाने की सूचना प्रभारी प्राचार्य ने दी थी. […]

मधुपुर: कॉलेज छात्र संघ व अभाविप के सदस्यों ने पुलिस और कॉलेज प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सोमवार को परिसर में जमकर हंगामा और नारेबाजी की. छात्र नेताओं ने कहा कि 17 जुलाई से स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र वितरित किये जाने की सूचना प्रभारी प्राचार्य ने दी थी. छात्र-छात्राएं जब प्रवेश पत्र लेने कॉलेज पहुंचे तो अंदर डिग्री थ्री की परीक्षा चलने की बात कहते हुए सभी को मुख्य दरवाजे पर ही रोक दिया. संघ के सदस्यों ने कहा कि इसके बाद वे लोग कॉलेज गेट पर पहुंचकर कर छात्र-छात्राओं से बात कर रहे थे. इसी क्रम में पुलिस ने लाठी भांज दी और गलत दुर्व्यवहार किया.

कहा कि पूर्व में भी 15 जुलाई को परीक्षा के दौरान अनुबंध पर काम कर रहे एक शिक्षक ने छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उसका प्रश्न पत्र फाड़ दिया था और दुपट्टा हटा कर जांच की गयी. इसके विरोध में छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. हंगामे को देखते हुए कॉलेज में अतिरिक्त पुलिस बल व कार्यपालक दंडाधिकारी राजेंद्र कुमार गुप्ता पहुंचे. उन्होंने छात्र नेताओं को समझा कर मामला शांत कराया. हालांकि पुलिस ने लाठी चार्ज से इंनकार किया है.

मौके पर एसआइ संतोष कुमार झा, एएसआइ उषा कुमारी के अलावा परीक्षा नियंत्रक रत्नाकर भारती, छात्र संघ अध्यक्ष अमित राणा, सचिव रोशन झा, सुमित यादव, विवेक भोक्ता, गोलू यादव, प्रकाश यादव, करोड़पति सिंह, चंदन भैया, बबलू यादव, संजय राउत, अरूण शर्मा, नयन शर्मा, शबीर अंसारी, विकास गुप्ता, अजय सिंह, मुकेश दास आदि दर्जनों छात्र मौजूद थे.

क्या कहते है परीक्षा नियंत्रक

परीक्षा नियंत्रक डा. रत्नाकर भारती ने कहा कि कॉलेज में डिग्री थ्री की परीक्षा चल रही है. कुछ छात्र नेता परीक्षा कक्ष में प्रवेश कर भ्रमण करना चाहते है. रोकने पर जबरन हो हंगामा किया जाता है. परीक्षा के दौरान कोई बात हुई है तो उसकी लिखित शिकायत दें. जांच करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >