नया समाहरणालय का डीपीआर तैयार, मिली तकनीकी स्वीकृति

देवघर: कुंडा मोड़ के समीप बरमोरिया मौजा में 40 करोड़ की लागत से नया समाहरणालय बनेगा. समाहरणालय में उपायुक्त, उप विकास आयुक्त कार्यालय के साथ-साथ आवास भी रहेगा. भवन निर्माण विभाग से नया समाहरणालय का डीपीआर तैयार हो चुका है, अभियंत्रण टीम के स्तर से डीपीआर की स्वीकृति मिल चुकी है. एक माह के अंदर […]

देवघर: कुंडा मोड़ के समीप बरमोरिया मौजा में 40 करोड़ की लागत से नया समाहरणालय बनेगा. समाहरणालय में उपायुक्त, उप विकास आयुक्त कार्यालय के साथ-साथ आवास भी रहेगा. भवन निर्माण विभाग से नया समाहरणालय का डीपीआर तैयार हो चुका है, अभियंत्रण टीम के स्तर से डीपीआर की स्वीकृति मिल चुकी है.

एक माह के अंदर प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद नया समाहरणालय भवन का टेंडर निकाला जायेगा. नया समाहणालय तक जाने के लिए सड़क तपोवन रोड से निकलेगी. सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी हो चुकी है. मोहनपुर अंचल स्थित बरमोरिया मौजा में 44 एकड़ जमीन नया समाहरणालय के लिए चिन्हित किया गया है.

भवन प्रमंडल के अभियंताओं की टीम ने पिछले दिनों बरमोरिया में सर्वे कर डीपीआर बनाने का काम चालू किया था, नये समाहरणालय के एक ही कैंपस में कई कार्यालय होंगे. वाहनाें की पार्किंग से लेकर आधुनिक सुविधाएं कार्यालय में रहेगी. भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता नंदलाल प्रसाद ने बताया कि डीपीआर पूरी तरह तैयार है, संबंधित फाइल मुख्य अभियंता के पास है. एक माह के अंदर प्रशासनिक स्वीकृति व टेंडर प्रक्रिया हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >