आरोप: ललन खवाड़े की तलाश में पुलिस, आइएएस की पत्नी से दुर्व्यवहार की प्राथमिकी
देवघर : राज्य के एक सीनियर एएसआइ की पत्नी के साथ बाबा मंदिर के गर्भगृह में दुर्व्यवहार की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस अब घटना के आरोपित ललन खवाड़े की धर-पकड़ में पुलिस जुट गयी है. बाबा मंदिर थाना के नाम से देवघर डीसी को मेल के माध्यम से की गयी शिकायत के […]
देवघर : राज्य के एक सीनियर एएसआइ की पत्नी के साथ बाबा मंदिर के गर्भगृह में दुर्व्यवहार की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस अब घटना के आरोपित ललन खवाड़े की धर-पकड़ में पुलिस जुट गयी है. बाबा मंदिर थाना के नाम से देवघर डीसी को मेल के माध्यम से की गयी शिकायत के बाद दर्ज मामले में उन्होंने कहा कि सोमवार को वो जब गर्भ गृह में कांचा जल संपन्न हाेने के बाद अपनी मित्र के साथ पूजा करने का इंतजार कर रही थी. उस समय सुबह के करीब पौने चार बज रहे थे.
तभी कुछ लोगों ने परदेशी कह कर विरोध करना शुरू कर दिया. इसी दौरान मंदिर में पानी बेचने वाले ललन खवाड़े ने गरदन पर हाथ रख कर दीवार में मारने का प्रयास किया व दुर्व्यवहार किया. तभी वहां खड़े तिवारी जी नाम एक शख्स की नजर उन पर पड़ी व उन्होंने किसी तरह बचाया. उन्होंने कहा कि घटना के बाद उनकी गर्दन व पीठ में दर्द हो गया.
उन्हें मानसिक रूप से आघात भी पहुंचा है. बाबा मंदिर थाना में कांड संख्या 14/17 आइपीसी धारा 341/323/504/506/354 (क) के तहत ललन खवाड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.