युवक ने शादी की नीयत से नाबालिग को भगाया

पालोजोरी: थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा शादी की नीयत से नाबालिग को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को भगा लेने के आरोप में उसके पिता ने पालोजोरी थाना क्षेत्र के बांधडीह निवासी विकास कुमार मिर्धा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पिता का आरोप है कि […]

पालोजोरी: थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा शादी की नीयत से नाबालिग को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को भगा लेने के आरोप में उसके पिता ने पालोजोरी थाना क्षेत्र के बांधडीह निवासी विकास कुमार मिर्धा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पिता का आरोप है कि उनकी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ शिव मंदिर पूजा करने आयी थी.

कुछ देर बाद छोटी बेटी अकेले घर वापस आयी और बताया कि विकास बाइक से आया और बड़ी बहन को अपनी बाइक में बिठा कर जामताड़ा की ओर ले भागा. पिता के बयान पर युवक के खिलाफ कांड संख्या 92/17 भादवि की धारा 363/366 ए व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताते हुए छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >