रूट लाइनिंग में अंधेरा देख भड़के डीसी

पदािधकारी व डेकोरेटर्स को दी चेतावनी तैयारी. देर रात डीसी-एसपी ने लिया कांवरिया रूट का जायजा डेकोरेटर्स के प्रतिनिधि को एसपी ने फटकार लगायी देवघर : श्रावणी मेला शुरू होने के पहले दिन ही सोमवार होने के कारण व्यवस्था का जायजा लेने देर रात डीसी राहुल सिन्हा व एसपी ए विजयालक्ष्मी मंदिर और रुट लाइनिंग […]

पदािधकारी व डेकोरेटर्स को दी चेतावनी

तैयारी. देर रात डीसी-एसपी ने लिया कांवरिया रूट का जायजा
डेकोरेटर्स के प्रतिनिधि को एसपी ने फटकार लगायी
देवघर : श्रावणी मेला शुरू होने के पहले दिन ही सोमवार होने के कारण व्यवस्था का जायजा लेने देर रात डीसी राहुल सिन्हा व एसपी ए विजयालक्ष्मी मंदिर और रुट लाइनिंग का निरीक्षण करने पहुंचे. बाबा मंदिर से पूरी व्यवस्था का जायजा लेने के बाद रूट लाइनिंग होते हुए जब वे बीएड कॉलेज के पास पहुंचे तो सरकार भवन के पास घंटों अंधेरा होने की शिकायत कांवरियों ने की. कांवरिये शोर भी मचा रहे थे. इस पर डीसी ने बिजली विभाग के अधिकारी से बात की. लेकिन घंटों बिजली नहीं आयी. बरमसिया चौक पर भी अंधेरा है. जबकि डीसी लगातार फोन लगा रहे थे, विभागीय अधिकारी रेस्पांस नहीं ले रहे थे.
वहीं रूट लाइनिंग में हदहदिया पुल से बरमसिया तक पंडाल का काम पूरा नहीं होने पर डेकोरेटर्स के प्रतिनिधि को एसपी ने फटकार लगायी. डीसी-एसपी ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि विभागीय लापरवाही के कारण लॉ एंड अॉर्डर की स्थिति उत्पन्न हुई तो अधिकारियों की खैर नहीं है.
रूट लाइनिंग में कांवरियों ने की घंटों बिजली नहीं रहने की शिकायत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >