श्रावणी मेले पर जीआरपी ने चलाया विशेष अभियान
मधुपुर : मधुपुर रेल पुलिस ने रविवार को अप प्लेटफार्म के प्रतीक्षालय से चोरी के ट्रॉली बैग के साथ दो अटैची लिफ्टरों को पकड़ा. लिफ्टरों ने डाउन पटना-विलासपुर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में सवार यात्री से अटैची उड़ा ली थी. वे मधुपुर में उतरे व प्रतिक्षालय पर दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहा थे. इसी क्रम में संदेह के आधार पर रेल पुलिस की नजर दोनों पर पड़ी. पूछताछ के दौरान ट्रॉली बैग उड़ाये जाने का खुलासा हुआ. ट्रॉली बैग से रेल पुलिस को एक सोने की चेन, एक जोड़ा सोने का झुमका, मोती जड़े दो सोने के लॉकेट, चांदी की पायल, सोने की नथिया, 1900 रुपये नकद,
एसबीआइ के खाते के दो पासबुक, दो पैन कार्ड,15 साड़ियां, पैंट-शर्ट व कुछ अन्य कपड़े बरामद हुए. दोनो के पास से एक चेन कटर व दो मोबाइल मिले. दोनो अटैची लिफ्टरों की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के अशोक नगर पोखरिया के वार्ड नंबर 22 निवासी गंगाराम पासवान व राजू कुमार के रूप में की गयी है. पूछताछ में दोनों ने पूर्व में भी कई घटनाओं की अंजाम देने की बात बतायी. रेल पुलिस दोनो से पूछताछ कर रही है. बरामद सामान अवधेश दूबे व उनकी पत्नी सुधा देवी का बताया जाता है. जो बिहार के सारण जिले के शीतलपुर वसित जलाल के रहनेवाले हैं. बैंक पासबुक से दोनों यात्रियों की पहचान हो पायी.
आरोपितों के पास से सोने के जेवारत, कपड़े आिद बरामद
कहते हैं रेल थाना प्रभारी
रेल थाना प्रभारी शमशेर अली ने कहा कि दोनों अटैची लिफ्टरों को गिरफ्तार किया गया है. सावन को लेकर अटैची लिफ्टरों व पॉकेटमारों पर पुलिस की विशेष नजर है.
बेगूसराय के अशोक नगर पोखरिया के रहने वाले हैं दोनो लिफ्टर
पटना-विलासपुर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से उड़ायी थी अटैची
