शाम होते ही रोहिणी शहीद स्थल पर पसर जाता है अंधेरा

जसीडीह: रोहिणी स्थित शहीद स्थल पार्क उपेक्षा का दंश झेल रहा है. यहां लगाये गये लाइट अक्सर खराब पड़े रहते हैं. करीब एक वर्ष से यह स्थिति है. पार्क में लगे आकर्षक बिजली के खंभे शोभा की वस्तु बन कर रह गये हैं. इससे पार्क में आने-जाने वाले सैलानियों को परेशानी होती है. आगामी 16 […]

जसीडीह: रोहिणी स्थित शहीद स्थल पार्क उपेक्षा का दंश झेल रहा है. यहां लगाये गये लाइट अक्सर खराब पड़े रहते हैं. करीब एक वर्ष से यह स्थिति है. पार्क में लगे आकर्षक बिजली के खंभे शोभा की वस्तु बन कर रह गये हैं. इससे पार्क में आने-जाने वाले सैलानियों को परेशानी होती है. आगामी 16 जून को इसी शहीद स्थल में जिला प्रशासन की ओर से शहीद सलामत अली, अमानत अली व हारो शेख का शहादत दिवस मनाया जायेगा.
इस कार्यक्रम में शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जायेगा. बावजूद शहीद स्थल पर ध्यान नहीं दिया जाता है. पार्क में बल्ब नहीं होने से शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है.

पार्क में अंधेरा होने से पार्क में आने वाले सैलानियों में भी कमी आयी है. सैलानी शाम में पार्क आने से डरे-सहमे रहते हैं. पार्क के अासपास उनके साथ किसी प्रकार की घटना ना हो जाये. समस्याओं को लेकर आसपास के ग्रामीणों समेत पार्क के केयर टेकर ने भी जिला प्रशासन को इसकी कई बार लिखित शिकायत की, लेकिन आजतक पार्क में बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की जा सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >