करियर फेयर: देश भर के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान से पहुंचेंगे प्रतिनिधि, आज से युवाओं को मिलेगी करियर संवारने की सलाह

देवघर : प्रभात खबर द्वारा दो दिवसीय करियर फेयर का शुभारंभ होटल रिलैक्स में बुधवार को होगा. दो दिनों तक चलने वाले करियर फेयर में देशभर के नामी शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि बच्चों को कोर्स व बेहतर करियर की सलाह देंगे. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के कुलपति डॉ मनोरंजन सिन्हा करियर फेयर का उदघाटन […]

देवघर : प्रभात खबर द्वारा दो दिवसीय करियर फेयर का शुभारंभ होटल रिलैक्स में बुधवार को होगा. दो दिनों तक चलने वाले करियर फेयर में देशभर के नामी शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि बच्चों को कोर्स व बेहतर करियर की सलाह देंगे. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के कुलपति डॉ मनोरंजन सिन्हा करियर फेयर का उदघाटन करेंगे. विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थी फेयर में पहुंच कर करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी अथवा सूझाव विभिन्न शिक्षण संस्थान के एक्सपर्ट प्रतिनिधियों से ले सकते हैं.

कार्यक्रम में शामिल होने वालों का प्रवेश नि:शुल्क होगा. साथ ही लक्की ड्रॉ का आयोजन किया जायेगा. लक्की ड्रॉ के लिए चयनित लोगों का नाम अखबार में प्रकाशित किया जायेगा. सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा.

स्कॉलरशिप सह करियर काउंसेलिंग के लिए करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
18 जून को एमिटी यूनिवर्सिटी का स्कॉलरशिप सह करियर काउंसेलिंग का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को करियर फेयर में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >