बिजली विभाग के जेइ सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता की कनपट्टी पर पिस्तौल सटाकर थप्पड़ मारने का मामला
घटना के बाद से ही कक्कू सहित कांड के सभी आरोपित हैं फरार
देवघर : बिजली विभाग के जेइ सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता की कनपट्टी पर पिस्तौल सटाकर थप्पड़ मारने के आरोपित कक्कू सिंह के विरुद्ध कोर्ट से इश्तेहार निर्गत हो गया. मामले में कक्कू घटना के बाद से ही फरार चल रहा है. कांड के आइओ ने पहले आरोपित के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत कराया. बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाने से कांड के आइओ नगर थाना के एएसआइ पीएन पाल ने वारंट कोर्ट में लौटाते हुए कक्कू के विरुद्ध इश्तेहार निर्गत करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया था.
आइओ की अर्जी को स्वीकार करते हुए कोर्ट द्वारा आरोपित के खिलाफ इश्तेहार निर्गत करने का आदेश जारी किया. इसके बाद कांड के आइओ एएसआइ पीएन पाल ने कोर्ट पहुंच कर कक्कू के विरुद्ध निर्गत वारंट प्राप्त कर लिया है. संभावना है कि कांड के आइओ मंगलवार को कक्कू के किराये के आवास जागृति नगर मुहल्ले में इश्तेहार तामिला कराने पहुंचेंगे.
जानकारी हाे कि कनपट्टी पर पिस्तौल सटाकर थप्पड़ मारने व जान मारने की धमकी देने को लेकर जेइ सुरेद्र प्रा गुप्ता ने नगर थाना कांड संख्या 283/17 भादवि की धारा 341, 323, 353, 504, 506, 307, 34 के तहत मामला दर्ज कराया है. मामले में कक्कू व उसके तीन अज्ञात साथियों को आरोपित बनाया गया है. आरोपितों को सफेद इनोवा गाड़ी से पहुंचकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है.
