बिना नंबर के 12 ट्रैक्टर जब्त

कार्रवाई. यातायात पुलिस ने चलाया जांच अभियान मई माह में यातायात विभाग ने 10 लाख रुपये का वसूला जुर्माना देवघर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के बाद यातायात पुलिस ने शनिवार को बिना नंबर के ट्रैक्टरों के खिलाफ जांच अभियान चलाया. इस दौरान सीसीआर सह यातायात डीएसपी रविकांत भूषण ने बिना नंबर के […]

कार्रवाई. यातायात पुलिस ने चलाया जांच अभियान

मई माह में यातायात विभाग ने 10 लाख रुपये का वसूला जुर्माना
देवघर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के बाद यातायात पुलिस ने शनिवार को बिना नंबर के ट्रैक्टरों के खिलाफ जांच अभियान चलाया. इस दौरान सीसीआर सह यातायात डीएसपी रविकांत भूषण ने बिना नंबर के 12 ट्रैक्टरों को जब्त किया. पकड़े गये ट्रैक्टरों में से कई पर काफी दिनों से टैक्स बकाया होने की जानकारी मिली है.
डीएसपी ने बताया कि इन ट्रैक्टरों के मालिकों से फाइन वसूला जायेगा. वहीं गाड़ियों पर नंबर लिखाने के बाद ही मुक्त किया जायेगा. उन्होंने बताया कि अधिकांश ट्रैक्टरों पर नंबर नहीं रहता है. इस संबंध में डालसा की बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने इस पर ध्यान आकृष्ट कराया था. उसी निर्देश के आलोक में जांच अभियान चलाया गया. यातायात डीएसपी ने बताया कि मई माह में यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर 10 लाख 15 हजार रुपये का जुरमाना वसूला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >