बैंक डकैतीकांड: तीन आरोपितों का बयान कोर्ट में दर्ज, आरोपितों ने किये कई खुलासे
देवघर: शहर के बाजला चौक स्थित स्टेट बैंक में हुई डकैती मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों का बयान कोर्ट में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत दर्ज कराया. नगर थाना कांड संख्या 366/2017 में पुलिस ने निशानदेही पर दीपक दास व दशरथ दास को पहले दबोचा व मंडल कारा भेजा. पश्चात साक्ष्य […]
देवघर: शहर के बाजला चौक स्थित स्टेट बैंक में हुई डकैती मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों का बयान कोर्ट में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत दर्ज कराया. नगर थाना कांड संख्या 366/2017 में पुलिस ने निशानदेही पर दीपक दास व दशरथ दास को पहले दबोचा व मंडल कारा भेजा. पश्चात साक्ष्य के लिए परमेश्वर कुमार दास, राहुल कुमार मंडल व चंदन कुमार राउत को सीजेएम कोर्ट में लाया व बयान दर्ज करने के लिए आवेदन दिया.
इसे स्वीकृत करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में भेजा गया, जहां पर तीनों का सरकारी गवाह के तौर पर बयान दर्ज हुआ. तीनों ने अपने कथन में आरोपितों की संलिप्तता का खुलासा किया.
इन गवाहों के बयान के बाद पुलिस को जो सुराग मिला है, उस पर कार्रवाई तेज कर दी गयी है. कुछ आरोपित आर्म्स एक्ट के मामले में मंडल कारा में बंद हैं जिन्हें इस डकैती कांड में प्रोडक्शन के लिए लाया जा सकता है. मालूम हो कि शहरी क्षेत्र के घनी आबादी वाले इलाके में अवस्थित बैंक में दिनदहाड़े हथियार का भय दिखाकर अज्ञात अपराधियों ने लाखों रुपये लूट लिये थे.