Deoghar news : एंबुलेंस की टक्कर के बाद कार ट्रक से भिड़ी, महिला-बच्चे समेत 10 घायल

देवघर-चकाई मार्ग पर जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कार में टक्कर मार दी. इस हादसे में कार सवार महिला-बच्चे समेत कुल 10 लोग घायल हो गये.

प्रभात खबर टोली, जसीडीह/देवघर . देवघर-चकाई मार्ग पर जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कार में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकरायी. इस हादसे में कार सवार महिला-बच्चे समेत कुल 10 लोग घायल हो गये. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. घायलों में बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के रंगाटांड़ गांव निवासी दीपक कुमार, प्रियंका देवी, बसवरिया गांव की नमिता देवी, गीता देवी, आयुष कुमार, आनंद कुमार, वासुदेव दास, चिरोडीह की बबीता देवी, रिखिया थाना क्षेत्र के ताराबाद गांव की बेबी देवी व शकुंतला देवी शामिल हैं.

हादसे की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल देवघर भेजा गया. सदर अस्पताल में डॉक्टर ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल शकुंतला देवी की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें एम्स देवघर रेफर कर दिया गया. वहीं दो बच्चों सहित एक महिला व दो पुरुष को करनीबाग स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. शेष घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. जानकारी के अनुसार सभी घायल रंगाटांड़ गांव में एक समारोह में शामिल होकर कार से देवघर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही एंबुलेंस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद एंबुलेंस चालक वाहन लेकर फरार हो गया. हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर एएसआई हेमलाल मरांडी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य चलाया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस फरार एंबुलेंस चालक की तलाश में जुटी हुई है.

हाइलाइट्स

*देवघर-चकाई मार्ग पर जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर पेट्रोल पंप के समीप की घटना*गंभीर रूप से घायल एक महिला को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया एम्स

*दो बच्चे सहित एक महिला व दो पुरुषों को बेहतर इलाज के लिये भरती कराया गया करनीबाग स्थित एक प्राइवेट क्लिनिक में

*कार को टक्कर मारने के बाद एंबुलेंस लेकर भाग निकला चालक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >