Deoghar news : युवक के मोबाइल पर आया लिंक, टच करते ही 1.47 लाख की हुई निकासी

देवघर के बंधा- बैजनाथपुर क्षेत्र निवासी युवक से 1.47 लाख की ठगी हो गयी. साइबर ठग ने युवक के मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराया, जिसके बाद रुपये की निकासी हो गयी.

वरीय संवाददाता, देवघर . शहर के बंधा बैजनाथपुर मुहल्ला निवासी एक युवक को अज्ञात मोबाइल धारक ने कॉल करने के बाद एक लिंक भेजकर एसबीआई कार्ड एप डाउनलोड कराया और उसके क्रेडिट कार्ड व वीएल कार्ड से तीन बार में 49000 रुपये करके अमेजन-पे इंडिया एप एकाउंट में ट्रांसफर कर लिया. इस प्रकार उक्त पीड़ित युवक से 1.47 लाख रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में बैजनाथपुर बंध निवासी उक्त पीड़ित युवक पिंटू केसरी मामले की शिकायत देने गुरुवार को साइबर थाना पहुंचा. उसने साइबर थाने में लिखित आवेदन देकर ठगी के पैसे वापस कराते हुए कार्रवाई का आग्रह किया है. कहा है कि अज्ञात मोबाइल धारक ने 18 मार्च की दोपहर 3:37 बजे उसे कॉल किया था. युवक ने बताया कि बातचीत होने के बाद उसे मदद का झांसा देकर एसबीआई कार्ड एप डाउनलोड कराया. इसके बाद उससे कार्ड नंबर सहित ओटीपी व पासवर्ड लिये बिना ही उसके क्रेडिट कार्ड से दो बार में व वीएल कार्ड से एक बार में 49000 रुपये करके अमेजन एप इंडिया पे एकाउंट में ट्रांसफर कर लिया. सारे ब्योरे के साथ शिकायत देते हुए उसने साइबर थाने की पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >