दीपक प्रकाश ने की पूर्ण लॉकडाउन की मांग

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि झारखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह है़

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि झारखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह है़ संक्रमण को लेकर पूरा राज्य भयभीत है. निजी व सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था ध्वस्त है़ कोरोना के मरीजों को रखने की जगह नहीं है. इलाज के अभाव में लोग होम कोरेंटिन हो रहे हैं. श्री प्रकाश ने कहा कि अब पूर्ण लॉकडाउन ही रास्ता है.

महज कुछ गाइडलाइन बना कर हम कोरोना महामारी को नहीं रोक पायेंगे. इसके लिए सरकार को अफसरशाही से बाहर निकल कर जनहित में निर्णय लेना होगा. कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल में जगह नहीं है़. उधर, अस्पतालों में दवा व वेंटिलेटर नहीं है. भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार इस दिशा में अविलंब निर्णय ले, नहीं तो फिर हालात नियंत्रण के बाहर हो जायेंगे.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >