MS Dhoni के फार्म हाउस में कोबरा निकलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

MS Dhoni के रांची स्थित फार्म हाउस में एक कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया. स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया. सौभाग्य से, घटना के समय फार्म हाउस में धोनी का कोई परिवार सदस्य मौजूद नहीं था.

रांची. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सफल कप्तान MS Dhoni के फार्म हाउस में मंगलवार को कोबरा निकलने से कर्मचारियों में डर फैल गया. यह फार्म हाउस रांची के दलादिली इलाके में स्थित है. सांप निकलने की सूचना मिलने पर स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद उन्होंने कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया, हालांकि रेस्क्यू के दौरान सांप के शरीर पर हल्की चोट आयी.

बताया गया कि प्राथमिक देखभाल के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया. घटना के समय फार्म हाउस में धोनी के परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था. सांप निकलने की सूचना पर फार्म हाउस के कर्मचारियों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी.

स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक ने बताया कि कोबरा करीब 18 वर्ष पुराना था. उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या परिसर में सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय तत्काल प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट को सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर प्राकृतिक माहौल में छोड़ा जा सके. ऐसी स्थिति में, आप 1800-11-2034 जैसे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या अपने इलाके के स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट्स की जानकारी ऑनलाइन ढूंढ सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar upadhey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >