संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत, पांच गिरफ्तार

पिता का आरोप: साजिश के तहत ही हत्या की गयी है

पिता का आरोप: साजिश के तहत ही हत्या की गयी है जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के जोरीकला स्थित कलाल टोली निवासी 25 वर्षीय मो तनवीर (पिता मो शाहिद) की मौत रविवार की रात संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. वह अपने कुछ दोस्तों के साथ रविवार की शाम को घूमने गया था. रात करीब साढ़े नौ बजे दोस्तों ने उसे बेहोशी की हालत में घर पहुंचा कर भाग गये. परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह दल बल के साथ सोमवार की सुबह पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. मो तनवीर के परिजनों ने उसके दोस्तों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में मृतक के पिता ने थाना में आवेदन देकर छह नामजद व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है, जिसमें मो अरबाज, मो इफ्तेखार, मो आरिफ, मो असगर, फरहान व मो हसन समेत चार-पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है. आवेदन में कहा है कि मो अरबाज 4:30 बजे माे तनवीर को घर से लेकर गया था. दो-तीन घंटे तक घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन करने लगे. इस क्रम में इफ्तेखार के घर के बाहर तनवीर का जूता देखा. उसके घर गये, तो इफ्तेखार ने महिला को आगे करते हुए बोला कि तनवीर यहां नही है, जबकि उसकी आवाज आ रही थी. इस दौरान पता चला कि तनवीर को उक्त दोस्तों के साथ घूमते व नशाखोरी करते देखा गया. रात करीब करीब 9:30 बजे अरबाज मेरे बेटे को घर के बाहर छोड़ कर चला गया. उस वक्त मेरे बेटे के नाक से झाग निकल रहा था. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जा रहे थे, इस दौरान उसकी मौत हो गयी. पिता ने आवेदन में कहा है कि उक्त लोगों ने ही साजिश के तहत मेरे बेटे को नशीला पदार्थ में जहर मिल कर खिला दिया है, जिससे तनवीर की मौत हुई है. इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि पिता के आवेदन के आधार पर वशिष्ठ नगर थाना में साजिश के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है. साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >