रक्षाबंधन पर घर की खुशियां मातम में बदलीं, युवक की मौत; दोस्तों पर हत्या का आरोप

चतरा में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें.

चतरा. रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिले के एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गयीं. सदर थाना क्षेत्र के उटा मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान इटखोरी थाना क्षेत्र के गुल्ली टोला निवासी मिथिलेश कुमार यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद उसे सदर अस्पताल पहुंचाने वाले दोस्त शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गये.

मृतक के पिता डोदी यादव ने दोस्तों पर बेटे की हत्या कर घटना को हादसे का रूप देने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार मिथिलेश गुरुवार रात करीब नौ बजे अपने दोस्त अनिल के घर से सोनू मियां, चंदन दांगी व चंदन के साले के साथ घूमने निकला था. राजपुर मार्ग पर उटा मोड़ के पास वह गंभीर रूप से घायल हो गया. दोस्तों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

इसके बाद उसके दोस्त शव को अस्पताल में छोड़कर वहां से फरार हो गये. घटना की सूचना देर रात परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. युवक का सिर बुरी तरह जख्मी था. घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश व मातम का माहौल है. अगली सुबह परिजनों ने मृतक के दोस्तों को पकड़ लिया. इस संबंध में चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मिथिलेश खुद बाइक चला रहा था और अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया. शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों के लिखित आवेदन के बाद सभी पहलुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 29 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >