पत्नी से छेड़छाड़ के विरोध पर भाई ने टांगी से किया हमला, युवक घायल

चतरा के पकरिया गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से हमला कर घायल कर दिया. पीड़ित ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

चतरा. सदर प्रखंड के पकरिया गांव में गुरुवार की देर शाम छोटे भाई पर बड़े भाई को टांगी से घायल करने का आरोप लगा है. घायल सिकंदर भुइयां ने मामले को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है.

सिकंदर ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर में सो रहा था. इसी दौरान उसका छोटा भाई विनोद भुइयां घर में आया और उसकी पत्नी के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा. पत्नी के विरोध करने पर विनोद टांगी लेकर आया और सिकंदर की छाती पर वार कर दिया. हमले में सिकंदर घायल हो गया.

इसके बाद पत्नी और ग्रामीणों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया. सिकंदर ने बताया कि पूर्व में भी उसके छोटे भाई ने टांगी से हमला कर उसके हाथ को घायल कर दिया था.

सिकंदर ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर अपने छोटे भाई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. इधर, थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 29 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >