युवा पीढ़ी को नशा से बचाने में महिलाओं की अहम भूमिका

मारंगी गांव में मंगलवार को सामाजिक चेतना मंच के तहत नशामुक्ति अभियान को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक हुई.

गिद्धौर. मारंगी गांव में मंगलवार को सामाजिक चेतना मंच के तहत नशामुक्ति अभियान को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मंच के दिनेश्वर राम ने की, संचालन रामलखन रजक ने किया. इस दौरान मंच के सदस्यों ने कहा कि नशीले पदार्थ से आज की युवा पीढ़ी को बिल्कुल दूर रहना चाहिये. नशीले पदार्थ के सेवन से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में है. कई युवा ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ का सेवन व व्यापार करने में लगे हैं. कई युवा ब्राउन शुगर के सेवन की लत से आत्महत्या तक कर रहे हैं. नशे की आदत के कारण कितनों घर बर्बाद हो गये हैं. वहीं कई परिवार गरीबी के दलदल में हैं. नशीले पदार्थ का उत्पादन व व्यापार पर अंकुश लगाने की ग्रामीणों से अपील की है. नशामुक्त करने में महिलाओं का अहम योगदान हो सकता है. घर की महिला ही युवा पीढ़ी को बचा सकती है. बैठक में भेखलाल मुंडा, ओमप्रकाश वर्मा, कामेश्वर गंझू, शत्रुध्न दांगी, किशुन उरांव, धर्मदेव यादव, ननकू उरांव समेत कई महिला व पुरुष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >