गिद्धौर. प्रखंड के बारीसाखी पंचायत भवन सभागार में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.शिविर पीएलभी पवन कुमार व सुरेश राणा के नेतृत्व में किया गया.
इस दौरान यौन उत्पीड़न अधिनियम के तहत घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, डायन प्रथा,लैंगिक समानता, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 112, एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी दी गयी.पीएलवी ने बताया कि किसी भी प्रकार के शोषण या हिंसा की स्थिति में महिलाएं अकेली नहीं हैं.
डालसा हर समय निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए तत्पर है. साथ ही इस शिविर का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम-2013 (एस एच अधिनियम) का मकसद महिलाओं के लिए एक सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करना है.शिविर में ग्रामीण मौजूद थे.
