सिमरिया. एदला गांव की एक विवाहित महिला बुधवार को अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों को लेकर बिना बताये घर से निकल गयी है, जिससे महिला के परिजन परेशान हैं. इस संबंध में महिला के पति प्रमोद कुमार ने थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है. आवेदन में बताया है कि उनकी पत्नी खुशबू कुमारी बुधवार को घर में किसी को बिना बताये कहीं निकल गयी. वह अपने तीनों छोटे-छोटे बच्चों को भी साथ में ले गयी है. प्रमोद ने बताया कि आसपास गांव टोलों के साथ हर जगह खोजबीन की, रिश्तेदारो के घर में भी पता लगाया. कही से कोई अता पता नही चल पाया.
तीन बच्चों के साथ महिला लापता, सनहा दर्ज
महिला के पति प्रमोद कुमार ने थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है.
