नावाडीह में बारिश से सड़क पर जल-जमाव

भारी बारिश से चतरा-गया मुख्य पथ स्थित नावाडीह गांव के समीप सड़क पर जल-जमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.

हंटरगंज. भारी बारिश से चतरा-गया मुख्य पथ स्थित नावाडीह गांव के समीप सड़क पर जल-जमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. जल-जमाव के कारण सड़क की स्थिति जर्जर हो गयी है. सड़क पर अनगिनत गड्ढे उभर आये हैं, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. बाइक व साइकिल सवार सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के किनारे नाली नहीं रहने के कारण सड़क पर जल-जमाव हो रहा है. ग्रामीणों के अनुसार कई बार नाली निर्माण की मांग जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों से की गयी, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं बरती. ग्रामीणों ने उपायुक्त से अविलंब जल-जमाव की समस्या का हल करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >