मांगों पर पहल नहीं हुई, तो 13 को कार्यालय घेराव की चेतावनी

एदला पंचायत के चौथा गांव में मंगलवार को भाकपा जिला परिषद की बैठक

सिमरिया. प्रखंड की एदला पंचायत के चौथा गांव में मंगलवार को भाकपा जिला परिषद की जीबी बैठक रामसागर सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पंचायत व गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गयी. साथ ही प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. प्रखंड के गैरमजरूआ जमीन का रसीद चालू करने, भूमिहीन लोगों को खेती के लिए ढाई एकड़, आवास के लिए 0.10 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने, अंचल कार्यालय में ऑनलाइन के नाम पर अवैध वसूली बंद करने, प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाकर दाखिल खारिज करने की मांग की गयी. कहा गया कि उक्त मांगों पर पहल नहीं हुई, तो 13 मई को अंचल कार्यालय का घेराव किया जायेगा. मौके पर राज्य सचिव महेंद्र पाठक, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष अर्जुन कुमार, उपाध्यक्ष सुरेश भारती, राज्य परिषद सदस्य बनवारी साहू, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिला मंत्री अनिरुद्ध कुमार, जिला मंत्री गयानाथ पांडेय के अलावा जवाहर विश्वकर्मा, मोती दांगी, दशरथ ठाकुर, भुवनेश्वर गंझू, मो ललित गंझू, मो मकसुद, तालो यादव, मो मोस्तकिम, मो सनाउल्लाह, मो शादिर, राजेश गंझू, नेमधारी गंझू, सहदेव यादव, वकील गंझू, शफीक मियां, पवन कुमार, महमूद, इम्तियाज आलम, मिन्हाज, मरगुब समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >