मयूरहंड में चोरी करने पहुंचे थे 4 चोर, CCTV देखकर जागे ग्रामीण; एक धराया, तीन फरार

झारखंड के मयूरहंड में ग्रामीणों ने चोरी करते एक संदिग्ध को दबोचा, तीन साथी फरार. पुलिस ने स्कोर्पियो और चोरी के औजार बरामद किए. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर की कार्रवाई की मांग.

मयूरहंड (चतरा). थाना क्षेत्र के मंझगांवा चौक स्थित रविन्द्र सिंह के बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक संदिग्ध चोर को ग्रामीणों ने गुरुवार की देर रात एक बजे पकड़ लिया. इस दौरान साथ में आये अन्य तीन चोर अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. ग्रामीण रात भर उसे पकड़ कर पुलिस के पहुंचने तक एक घर में रखे रहे.

मोबाइल पर CCTV फुटेज देखकर जागे घरवाले

रविन्द्र सिंह के घरवाले हजारीबाग में रहते हैं. घर में सीसीटीवी लगा हुआ है. रात में एक बजे मोबाइल पर सीसीटीवी का फुटेज देखा तो चहारदीवारी के अंदर मुख्य गेट का ताला तोड़ते हुए कई लोगों को देखा गया. इसके बाद आसपास के लोगों को फोन किया गया. ग्रामीण जाग उठे और एक संदिग्ध को पकड़ने में कामयाब रहे.

त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम की

त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को हजारीबाग-इटखोरी मुख्य सड़क जाम कर प्रशासन व पुलिस से कार्रवाई की मांग की. लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रहा. बीडीओ सह सीओ मनीष कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर उमेश राम, इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह और मयूरहंड के एसआई पुनीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया.

चतरा से मयूरहंड पहुंचे थे चार संदिग्ध

पुलिस की हिरासत में लिये गये संदिग्ध युवक की पहचान चतरा निवासी तौसीफ आलम, पिता नौशाद आलम उर्फ नौशाद मिस्त्री, नगवां मुहल्ला चतरा निवासी के रूप में हुई है. पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन के साथ लोहे काटने वाला एक कटर, टूटे हुए दो ताले और एक पेचकस बरामद किया है.

पूर्व की चोरी में शामिल होने की बात स्वीकारने का दावा

संदिग्ध व्यक्ति ने पूर्व में गांव में हुई चोरी की घटना में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है. पकड़े गये युवक तौसीफ आलम ने पुलिस को बताया कि उसके साथ तीन अन्य लोग भी आये थे, जिसमें आशिफ राज, आकिब और लंगड़ा शामिल हैं. उक्त सभी स्कॉर्पियो वाहन पर सवार होकर चतरा से मयूरहंड थाना क्षेत्र के मंझगावां गांव पहुंचे थे.

फोटो :- 1. पुलिस की हिरासत में संदिग्ध युवक. 2. बरामद लोहे की कटर, पेचकस व ताला. 3. बंगला जिसमें चोरी करने पहुंचे थे संदिग्घ. 4. हज़ारीबाग-इटखोरी सड़क जाम में शामिल ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network
फोटो :- 1. पुलिस की हिरासत में संदिग्ध युवक. 2. बरामद लोहे की कटर, पेचकस व ताला. 3. बंगला जिसमें चोरी करने पहुंचे थे संदिग्घ. 4. हज़ारीबाग-इटखोरी सड़क जाम में शामिल ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network
फोटो :- 1. पुलिस की हिरासत में संदिग्ध युवक. 2. बरामद लोहे की कटर, पेचकस व ताला. 3. बंगला जिसमें चोरी करने पहुंचे थे संदिग्घ. 4. हज़ारीबाग-इटखोरी सड़क जाम में शामिल ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पिंटू कुमार राणा

पिंटू कुमार राणा वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ बतौर संवाददाता जुड़े हुए हैं. मयूरहंड क्षेत्र में पत्रकारिता के दौरान वे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सिंचाई, व्यापार और राजनीति से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है.

पिंटू कुमार राणा का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता लाना, जनसमस्याओं को सामने लाना और संबंधित स्तर तक उनकी आवाज पहुंचाना है. स्थानीय मुद्दों की जमीनी पड़ताल और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >