ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनायी सड़क

प्रखंड के पीरी पंचायत के कबरा-लोसोदाग सड़क की मरम्मत कई गांवों के ग्रामीणों ने श्रमदान कर की.

सिमरिया. प्रखंड के पीरी पंचायत के कबरा-लोसोदाग सड़क की मरम्मत कई गांवों के ग्रामीणों ने श्रमदान कर की. कबरा, लोसोदाग, मथिया व टुटकी के ग्रामीणों ने चार दिनों में चार किमी सड़क को चलने के लायक बनाया. ग्रामीण संजय यादव, अमित लिंडा व महेश गंझू के नेतृत्व में सड़क की मरम्मत करायी गयी. ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो गयी थी. पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था. उक्त गांवों के किसानों को उत्पादित साग-सब्जियों को पीरी, शीला व हजारीबाग हाट ले जाने में काफी परेशानी हो रही थी. माथे पर टोकरी लेकर छह किमी तक जाना पड़ता था. सड़क खराब होने के कारण कोई भी वाहन गांव नहीं पहुंचता था. इसे देखते हुए श्रमदान कर सड़क की मरम्मत की गयी. कहा कि सांसद-विधायक से सड़क बनाने की मांग कई बार की गयी, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया. बच्चो स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही थी. अमित लिंडा ने बताया कि केरेडारी प्रखंड के कई गांव के लोग इस पथ से ही हजारीबाग आवागमन करते हैं. सड़क की मरम्मत कार्य में दशरथ गंझू, धनंजय एक्का, नरेश गंझू समेत काफी संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >