बाइक दुर्घटना में सीएचओ की मौत, दो घायल

पांडेयमहुआ व इंदु फ्यूल पेट्रोल पंप के बीच बाइक दुर्घटना

: पांडेयमहुआ व इंदु फ्यूल पेट्रोल पंप के बीच बाइक दुर्घटना गिद्धौर. थाना क्षेत्र के पांडेयमहुआ व इंदु फ्यूल पेट्रोल पंप के बीच बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान 27 वर्षीय सचिन कुमार के रूप में की गयी, जो गिद्धौर के ऊपर टोला निवासी दयाशंकर दांगी के पुत्र थे. जबकि घायलों में सिंदुआरी गांव के नसीब भुईयां (पिता बूटा भुईयां) व आनंद भुईयां (पिता गुडन भुईयां) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, सचिन सदर थाना क्षेत्र के टीकर उप स्वास्थ्य केंद्र सीएचओ के पद पर पदस्थापित थे. वे उप स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे, इस दौरान ब्रह्मपुर की ओर से बाइक से आ रहे दो युवकों ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक घायल हो गये. ग्रामीणों ने तीनों को चतरा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सक ने सचिन की स्थिति गंभीर देख हजारीबाग रेफर कर दिया. हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी. वहीं सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और बाइक को जब्त कर थाना ले आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >