: हजारीबाग रोड के पेट्रोल पंप के पास चलाया गया अभियान इटखोरी. पुलिस ने बाइक व मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें गिरोह का सरगना शहरजाम गांव निवासी प्रशांत कुमार यादव उर्फ माइकल (पिता सुरेंद्र यादव), सूरज कुमार (पिता शंभु भुईयां), बहादुर राणा (पिता नित्यानंद राणा) शामिल हैं. चोरी की अपाची बाइक (जेएच 02 एएम-3755) व दो मोबाइल फोन जब्त किया गया. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सरगना प्रशांत यादव के खिलाफ हजारीबाग जिले में भी मामला दर्ज है, वह जेल जा चुका है. उक्त लोगों ने कई घटना में शामिल होने का बात स्वीकार की है. तीनों की गिरफ्तारी हजारीबाग रोड के पेट्रोल पंप के पास एंटी क्राइम चेंकिग के दौरान हुई. अभियान में सहायक पुलिस अवर निरीक्षक दुखी राम महतो समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.
चोरी की बाइक के साथ तीन लोग गिरफ्तार
हजारीबाग रोड के पेट्रोल पंप के पास चलाया गया अभियान
