चतरा में श्रमदान से ग्रामीणों ने बनायी एक किमी सड़क

ग्रामीणों ने बताया कि चैनपुर-बिरमातकुम गांव आने-जाने के लिए सड़क नहीं थी, जिससे आने जाने में परेशानी होती थी. सड़क की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने बैठक कर श्रमदान कर सड़क बनाने का निर्णय लिया

प्रखंड मुख्यालय से तीन किमी दूर चैनपुर (बधार) गांव में ग्रामीणों ने श्रमदान कर एक किमी कच्ची सड़क बनायी. सड़क चैनपुर पुल से पांचो पेड़वा तक बनायी गयी. इस कार्य में पुरुषों के अलावा बच्चे व महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी निभायी और मिट्टी मोरम डाल कर सड़क को चलने लायक बनाया.

ग्रामीणों ने बताया कि चैनपुर-बिरमातकुम गांव आने-जाने के लिए सड़क नहीं थी, जिससे आने जाने में परेशानी होती थी. सड़क की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने बैठक कर श्रमदान कर सड़क बनाने का निर्णय लिया. ग्रामीणों ने एक सप्ताह तक लगा कर श्रमदान कर सड़क को चलने लायक बनाया. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनाने की मांग कई बार प्रखंड, जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से की गयी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >