10 लाख की अंग्रेजी शराब लदी पिकअप वैन जब्त

पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया छापामारी अभियान

कार्रवाई. पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया छापामारी अभियान जोरी. वशिष्ठ नगर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना के समीप से बुधवार की देर रात दस लाख की अंग्रेजी शराब लदी पिकअप वैन (बीआर 06 जीजी 7789) को जब्त किया है. वहीं तस्कर अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे. शराब को पिकअप वैन में बोरे की आड़ में बिहार ले जाया जा रहा था. लंदन बेबरिज कंपनी का जॉर्ज विलियम ब्रांड के 180 एमएल की 65 पेटी में बंद 3120 बोतल शराब जब्त की गयी. यह जानकारी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने गुरुवार को दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि शराब का बड़ा खेप जूट बोरे से लदे पिकअप वैन से गुजरने वाला है. सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन किया गया. साथ ही थाना गेट के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान अभियान स्थल से कुछ दूर पहले ही पुलिस को देख चालक व तस्कर पिकअप वैन को छोड़ कर फरार हो गये. पुलिस ने कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा. इसके बाद वैन की तलाशी ली गयी, जिसमें जूट बोरे के नीचे शराब की बोतलें मिली. वैन को जब्त कर थाना परिसर लाया गया. इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा एएसआई छोटन राम व कई जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >